छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
राजधानी में बड़ा हादसा,एक एक करके तीन सिलेंडर ब्लास्ट,घर खंडहर में तब्दील

प्रविंस मनहर/रायपुर – रायपुर के कचना में बड़ा हादसा हो गया इस हादसे में हलाकि कोई जनहानि नहीं हुआ हैं लेकिन घर का एक फ्लोर खंडहर में तब्दील हो गया मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग अचानक इतनी तेजी से फैल गई कि मकान में रखे तीन गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए। धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि ऊपर लगी सीमेंट की सीट तक उड़ गई और पूरा पहला फ्लोर खंडहर में तब्दील हो गया। घर में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। सुचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया यह पूरा घटना दोपहर लगभग 12 बजे का बताया जा रहा हैं। फ़िलहाल यह घटना कैसे घाटी इसपर जांचा पड़ताल किया जा रहा हैं।
Advertisement




