[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने जमकर मचाया उत्पात, गली में दौड़ाता रहा तेज रफ़्तार कार, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर। Raipur Viral Video: राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना के बैजनाथा पारा इलाके में कल रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रफ्तार  कार ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को भी टक्कर मारी। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। गनिमत यह रही की इसमें किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर की बताई जा रही है। जिसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बैजनाथ पारा इलाके में जमकर उत्पात मचाया और गली में ही अपनी तेज रफ़्तार कार दौड़ाता रहा। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे। इस पूरी वारादात का वीडियो भी सामने आया है।

Raipur Viral Video: वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय रहवासियों में आक्रोश है। जिसके बाद सभी आधी रात को थाने पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने राहुल ठाकुर और उसके साथियों की बेदम पिटाई भी कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से वाहन समेत फरार हुआ और अपने साथियों के साथ पिस्टल लेकर पहुंचा जहां पुलिस ने राहुल  और पारस वाधवा को हिरासत में लिया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close