Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Gorakhpur Incident: किसी ने बेटा खोया तो किसी ने बुढ़ापे का सहारा…दुर्गा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत, 9 झुलसे

गोरखपुर। Gorakhpur Incident: गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बुधवार शाम हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से विक्की, लक्की और चंदन की जान चली गई, जबकि नौ अन्य लोग झुलस गए। हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन बेटों से माता-पिता को भविष्य की उम्मीदें थीं, उनकी अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

यह हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली पर सवार लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में दो सगे भाई और एक उनका मौसेरा भाई बताया गया है।

Draupadi Murmu In CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

बिजली विभाग पर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी अनहोनी से बचने के लिए पहले ही बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद बिजली चालू कर दी गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना से नाराज लोगों ने शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विरोध के कारण मेडिकल कॉलेज के आसपास की 50 से अधिक दुकानें भी बंद हो गईं।

अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी जारी रहा विरोध

स्थिति बिगड़ने की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए दो बटालियन पीएसी भी तैनात की गई। करीब तीन घंटे तक चले जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। आखिरकार शाम 7:40 बजे जाम खुलवाया जा सका।

जेई और दो पुलिसकर्मी निलंबित, लाइनमैन पर भी कार्रवाई

हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवर अभियंता (जेई) और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं, लाइनमैन को नौकरी से हटाए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।

तीन सदस्यीय कमेटी तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

जिलाधिकारी की ओर से गठित जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और अधीक्षण अभियंता, विद्युत ग्रामीण को शामिल किया गया है। समिति को तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में हादसे के कारणों और बिजली आपूर्ति से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जाएगी। इस घटना ने तीन परिवारों को ऐसा दर्द दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। अब परिजनों को जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई से जवाब मिलने की उम्मीद है। वहीं, हादसे में घायल लोगों के उपचार और घटना की जिम्मेदारी तय होने पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।

Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय

दो पुलिस कांस्टेबल निलंबित

Gorakhpur Incident: मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली गिरने की घटना पर, गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कहते हैं कि, “लगभग छह फीट ऊंची एक मूर्ति, शाम 4.00 से 4.30 बजे के आसपास एक हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गई। मूर्ति एक लोहे के ढांचे पर लगी हुई थी, जो हाई-टेंशन तार को छू गई। मूर्ति के साथ दो पुलिस कांस्टेबल थे; दोनों को अब निलंबित कर दिया गया है। एक कांस्टेबल को भी मामूली बिजली का झटका लगा, और वह वर्तमान में चिकित्सा प्राप्त कर रहा है। सभी मांगें तीन मृत व्यक्तियों के परिवारों से मुलाकात की गई है। परिवार के सदस्यों ने कुछ समय के लिए सड़क को अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन उन्हें इसे हटाने के लिए मना लिया गया और अब वे संतुष्ट हैं, और आगे की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close