Breaking news
Advertisement
देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

यूपी सरकार ने किए 15 जिले सील

कोरोना के केस बढ़ने के चलते योगी सरकार में उठाया कदम

लखनऊ । उत्तर प्रदेश (U.P. ) सरकार में बड़ा कदम उठाते हुए 15 जिलों को पूरी तरह से सील ( Seal) कर दिया।  यहां  8  अप्रैल की रात 12:00 बजे  से  इन जिलों को 30 अप्रैल तक सील कर दिया जाएगा।  यहां पर कोरोना ( COVID 19)  पीड़ितों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही थी।  यहां  जरूरत के सारे सामान भी  आपको आपके घर पर ही मिलेंगे ।  बाहर निकलने पर आप मास्क लगाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ ही  निकल सकेंगे। इसके लिए आपको पास ( pass)  जारी किए जाएंगे ।  अगर आप ने संतोषजनक जवाब पुलिस वालों को नहीं दिया, तो आप के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है ।

कौन-कौन से जिले  हुए सील

उत्तर प्रदेश सरकार में  जिन 15 जिलों को  सील किया है।  उनमें नोएडा, गाजियाबाद, आगरा ,महाराजगंज, सीतापुर, बस्ती ,वाराणसी ,शामली, मेरठ, कानपुर,  बुलंदशहर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, लखनऊऔर ,बरेली शामिल हैं।

बैंक नहीं भेज सकेगा नोटिस

21 कोई भी बैंक ( Bank)  किसी को भी वसूली के लिए नोटिस नहीं जारी कर सकेगा।  इसके अलावा इन जिलों में पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे । सामान मंगाने के लिए आपको डायल 112 ( Dial 112) का सहारा लेना पड़ेगा।  इससे पुलिस बल (police force)  के जवान आप को आप के आवास पर भी राशन उपलब्ध कराएंगे।  बढ़ते कोरोनावायरस पर नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close