[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Abhijeet Dipke Video: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’ ,धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का बयान

नई दिल्ली। Abhijeet Dipke Video:  जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन जारी है और इसे 36 वें दिन आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा कि, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है और यह इस्तीफ़ा इस बात का सबूत है कि अगर आप लोग डरें नहीं, अगर आप इस सरकार के सामने झुकें नहीं, तो हम किसी का भी इस्तीफ़ा ले सकते हैं।”

Gajendra Yadav On Dharmendra Pradhan: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा-‘वापस लेना चाहिए इस्तीफा’

उन्होंने कि कहा, “मैं एक बहुत ज़रूरी बात कहना चाहता हूँ। मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने आज इस्तीफ़ा दिया है। यह गलती मत कीजिए। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की वजह से मुझे हीरो मत बनाइए। देश एक आदमी को हीरो बनाने की वजह से बर्बाद हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सायराना अंदाज में कहा कि, बीजेपी कहती थी की इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।’

Sonam Wangchuk: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- ‘यह लोकतंत्र की जीत है’

Abhijeet Dipke Video:  वहीं दूसरी ओर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि, “अगर आप हमारी तीन माँगें लिखित रूप में मान लेते हैं, तो हम घर चले जाएँगे। हमने देश भर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अनुमति माँगी है। सभी को शाम 6:00 बजे देश भर में कैंडल मार्च निकालना चाहिए।”

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close