[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

PM मोदी का छलका दर्द, कहा- ‘कांग्रेस-आरजेडी के मंच से मेरी मां को भद्दी गाली दी गई’

बिहार। PM Modi: बिहार के दरभंगा में बीते दिनों कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस-आरजेडी के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कह गए थे। जिसे लेकर सियासत गरमाई हुई थी। वहीं इस मामले में अब पीएम मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस-आरजेडी के मंच से भद्दी गाली केवल मेरी मां को नहीं दी गई है। ये भद्दी गाली करोड़ों माताओं, बहनों की दी गई है। राजपरिवारों में जन्मे ये ‘युवराज’ एक गरीब मां की तपस्या और उसके बेटे के दर्द को नहीं समझ सकते। वे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। वे सोचते हैं कि देश और बिहार की सत्ता उनके परिवार की विरासत है। उन्हें लगता है कि उन्हें केवल कुर्सी मिलनी चाहिए। लेकिन आप देश के लोगों ने एक गरीब मां के मेहनती बेटे को आशीर्वाद दिया और उसे प्रधान सेवक बनाया। वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने मुझे जो गालियाँ दीं, उनकी सूची बहुत लंबी है।

PM Modi: इसके साथ उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि, मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें इस तरह से अपमानित किया गया। उन्होंने बताया कि, उन्होंने पिछले 50-55 साल से देश की सेवा की है और हमेशा महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है।

https://x.com/ANI/status/1962788481291464806

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close