[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sawan 2026: कांवड़ यात्रा के चलते यहां सप्ताह में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री

एटा। Sawan 2026: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एटा प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को शनिवार और सोमवार को बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही शहर में शुक्रवार रात से विशेष रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो सोमवार शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

School Liquor Party: शिक्षा का मंदिर बना अय्याशी का अड्डा, स्कूल में शराब और चखने के साथ जाम छलकाते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल

स्कूल बंद रखने का फैसला

प्रशासन के अनुसार सोरों और कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भीड़भाड़ के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई सरकारी और निजी स्कूलों ने अवकाश घोषित किया है।

भारी वाहनों की नो-एंट्री

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा, ताकि कांवड़ियों और आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। प्रशासन ने बताया कि यही ट्रैफिक व्यवस्था आगे  7 अगस्त से 11 अगस्त, 14 अगस्त से 17 अगस्त, 21 अगस्त से 24 अगस्त पर डायवर्जन लागू रहेगी।

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

अलीगढ़ और पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से भेजे जाएंगे।
अलीगढ़ और पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन–कुरावली–घिरोर–शिकोहाबाद मार्ग से संचालित होंगे।
एटा से बदायूं और बरेली जाने वाले भारी वाहन ओन घाट चौकी–सिढ़पुरा–गंजडुंडवारा–कादरगंज मार्ग से जाएंगे।
मैनपुरी से अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से निकाला जाएगा।
कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन अमांपुर–एटा बाईपास–मलावन–कुरावली–घिरोर–शिकोहाबाद मार्ग से गुजरेंगे।
शिकोहाबाद से एटा आने वाले वाहन घिरोर–मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे।
टूंडला से बदायूं और बरेली जाने वाले वाहन फिरोजाबाद–शिकोहाबाद–घिरोर–कुरावली–मलावन–एटा बाईपास–सिढ़पुरा–गंजडुंडवारा मार्ग से भेजे जाएंगे।

Bhatapara News: जर्जर सड़क और स्कूल की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, राष्ट्रगान गाकर जताया विरोध, किया चक्काजाम

एटा-कासगंज मार्ग रहेगा वन-वे

Sawan 2026:  यातायात दबाव कम करने के लिए एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे घोषित किया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close