[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Police Transfer List: पुलिस में विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर

रायपुर। Police Transfer List:  छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में तबादलों का दौर लगातार जारी है। बुधवार को 64 निरीक्षकों के तबादले के बाद गुरुवार को पुलिस मुख्यालय ने एक और आदेश जारी करते हुए 15 निरीक्षकों (Inspector) और एक उप निरीक्षक (Sub-Inspector) की नई पदस्थापना की है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुणदेव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का विभिन्न जिलों और इकाइयों में स्थानांतरण किया गया है।

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में DSP और असिस्टेंट कमांडेंट का तबादला, आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अशफाक अहमद अंसारी को उनके गृह जिले सरगुजा भेजा गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से शिव नारायण सिंह और उप निरीक्षक देवशरण सिंह का तबादला दुर्ग किया गया है, जबकि स्वराज त्रिपाठी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भुनेश्वर साहू को रायपुर कमिश्नरेट, जन्मेजय पांडेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से बालोद, दुर्गेश्वरी चौबे को सरगुजा से रायपुर ग्रामीण, विपुल आनंद जांगड़े को कोरिया से धमतरी तथा दीपक कुमार शर्मा को धमतरी से बस्तर स्थानांतरित किया गया है।

Amaira Suicide Case: अमायरा डेथ केस मामले में मालिक व प्रिंसिपल सहित 4 के खिलाफ चार्जशीट पेश, CCTV वीडियो से फिर उठा विवाद

अन्य तबादले भी किए गए

Police Transfer List:  इसके अलावा कपिल देव चंद्रा को बिलासपुर, धर्मेंद्र वैष्णव को जांजगीर-चांपा, रूपेश साहू को राजनांदगांव, रवि सिंह को पुलिस मुख्यालय, दिव्यकांत पांडेय को मुंगेली, प्रकाश राठौर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा सुदर्शन सिंह ध्रुव को कांकेर में पदस्थ किया गया है।पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close