Breaking news
Advertisement
Uncategorized

कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर पंहुचा रायपुर,DCM, कैबिनेट मंत्री, सहित समाजिक कार्यकर्त्ता पहुंचें श्रद्धांजलि देने…!

Businessman Dinesh Mirania's body should reach social workers including Raipur, DCM, Cabinet Minister, pay tribute to pay tributes…

हिमांशु/कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचा. एयरपोर्ट पर कारोबारी दिनेश को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसमें उनके परिजन, रिश्तेदार, नेता और शहर समाजिक लोग शामिल हैं…दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा मिरानिया, पुत्र शौर्य और पुत्री लक्षिता भी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. वहीं परिवार के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, डॉ. वर्णिका शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पर पहुंचे…

 

गुरुवार को अंतिम यात्रा…

कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से विमान द्वारा बुधवार रात 9 बजे रायपुर पंहुचा… पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से लेकर उनके निवास मे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है..उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे समता कॉलोनी स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकाली जाएगी.

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close