Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशहादसा

BIG ACCIDENT : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा (NH-58) की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। एक 22 टायर ट्रक हाइवे पर जा रहा था। इसी बीच छपार थाना क्षेत्र के NH-58 पर दिल्ली नंबर की सियाज कार पीछे से ट्रक में घुस गई। कार सवार सभी लोग दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है। मृतक शाहदरा (दिल्ली) के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close