[t4b-ticker]
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या नगरी में कल होगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण, पीएम मोदी होंगे शामिल, प्राण प्रतिष्ठा की तरह होगा भव्य आयोजन

अयोध्या। Ram Mandir Dhwajarohan 2025:  राम नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही भव्य आयोजन होने वाला है। जहां कल 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बता दें कि, इस ध्वज में वाल्मीकि रामायण में वर्णित सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीकों वाला भगवा रंग का होगा। जिसे 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर लगे 42 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया जाएगा। इस दौारान इस कार्यक्रम में सात हजार से ज्यादा खास मेहमान पहुंचेंगे। इनमें राम मंदिर ट्रस्ट के करीब 80 प्रमुख दानदाता शामिल हैं।

Ram Mandir Dhwajarohan 2025:  वहीं कल विवाह पंचमी के दिन राम मंदिर पर ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में करना बहुत ही शुभ माना रहा है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक का समय रहेगा। ये अवधि बहुत ही शुभ मानी जा रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, 30 मिनट का यह समय विशिष्ट मुहूर्त माना जा रहा है। सुरक्षा प्रबंधन और 600 किलो प्रसाद की तैयारी सब कुछ बारीकी से देखा जा रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close