ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा
Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में कुल 1644 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
Railway Jobs: अगर आप भी रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 1644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो गई जिसकी आखिरी तारीख 4 जून 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Read More: Raipur News: लिफ्ट संचालन में अब नहीं चलेगी लापरवाही , संस्थानों में तकनीकी टीम अनिवार्य, नई गाइडलाइन जारी
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्ता संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है इसके साथ ही आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी को आयु में 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रक्रिया
इस परीक्षा में भर्ती के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं के नंबर और ITI को नंबरों के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
Advertisement



