CG बजट सत्र 2025ः 3 मार्च को पेश होगा छत्तीसगढ़ का आम बजट, सीएम ने कहा बजट में सबका रखा गया है ख़्याल…

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बजट सत्र से पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें तय किया गया कि राज्य का आम बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य का आम बजट राज्य के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों और राज्य के आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला समावेशी बजट होगा।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के अब तक की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछला बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला था जबकि इस बार का बजट छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाने वाला होगा।




