बस्तर संभाग को CSR से मिले साढ़े दस हजार करोड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी

रायपुर/ प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने राज्य विधानसभा में बताया कि 2022 से अब तक बस्तर संभाग में सीएसआर मद से 10471 करोड़ दस लाख की राशि मिली । प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के प्रश्न के जवाब में उद्योग मंत्री ने यह जानकारी दी ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंहदेव ने प्रश्नकाल में उठाया बस्तर संभाग में उद्योगों से मिले सीएसआर मद की राशि का मामला. कहा- 21 करोड़ की राशि की जानकारी आई है सीएसआर मद से. इसमें 7 करोड़ 44 करोड़ की राशि किस मद में खर्च हुई? किन-किन कामों में खर्च हुई है?
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- विस्तृत उत्तर दिया गया है कि किन-किन मदों में खर्च हुआ है। किरण सिंहदेव ने कहा- पिछले दो सालों में कोई राशि नहीं दी गई है इस मद से कलेक्टर की ओर से बस्तर जिले में. मेरी ओर से अनुमोदित विकास कार्यों पर भी सहमति नहीं दी गई है. प्रावधानित राशि में भी कटौती की गई है उद्योग मंत्री- सदस्य का एक प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है,17 काम स्वीकृत होना बाकी है, आगे और काम स्वीकृत करेंगे
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा- सीएसआर मद का कितना प्रतिशत देना जरूरी है उद्योग मंत्री- तीन साल के अनुपात में 2 प्रतिशत की राशि आय का सीएसआर मद में खर्च किया जाता है डॉ चरणदास महंत- अभी कितना दिया जा रहा है सीएसआर मद में और भूपेश बघेल सरकार में कितना दिया जाता था इसकी जांच करवा लें…..




