Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

किसानों ने श्रमदान कर की 5 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई

अब आसानी से खेतों तक पहुंचेगा पखांजुर जलाशय का पानी

पखांजुर । किसानों ने शुक्रवार को 5 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई खुद ही कर डाली। प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी कागजी घोड़े दौड़ाते ही रह गए। पखांजुर जलाशय (Pakhanjur reservoir,) का पानी किसानों ( farmer,) के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा था। शुक्रवार को उन्होंने कमर कस ली कि आज तो इस कैनाल की सफाई (canal cleaning) करके रहेंगे।बस फिर क्या था बड़ी तादाद में किसान सफाई करने के लिए निकल पड़े। देखते ही देखते उनकी भीड़ के सामने नहर ज्यादा देर ठहर नहीं पाई और उसकी सफाई हो गई।

किसानों ने श्रमदान कर की 5 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई
किसानों ने श्रमदान कर की 5 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई

सैकड़ों किसानों ने किया श्रमदान:

श्याम नगर पीव्ही 13,14 के सैकड़ों ग्रामीणों ने कैनाल  की सफाई का कार्य किया। इस दौरान किसान अलोक हालदार,अमृतो बिस्वास,सुकुमार मजुमदार कृष्णा सरदार,सुजीत बिस्वास और कालू खोकन,ने बताया कि हम किसानों को शासन की ओर से प्रोत्साहित नहीं किया जाता। यदि कायदे से इस नहर की सफाई समय रहते कर दी जाए तो यहां कि किसान भी आसानी से दो फसलें उगा सकते हैं।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close