रायपुर में बढ़ा ‘DON culture’ का क्रेज, हथियारों के साथ Viral Video पर Police सख्त
रायपुर। DON Culcher : राजधानी रायपुर में Social Media पर तेजी से बढ़ती ‘डॉन कल्चर’ की सनक अब चिंता का बड़ा कारण बनती जा रही है। Like , फॉलोअर्स और Viral होने की चाह में युवा ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे लोग भी हथियारों के साथ Video बनाकर social Media पर Post कर रहे हैं। तलवार, चाकू और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करते ऐसे वीडियो अब Chhattisgarh Police के लिए भी चुनौती बनते जा रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो ने पुलिस और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक वीडियो में शहर के एक नामी स्कूल की महिला लेक्चरर तलवार के साथ नजर आईं। वहीं अभनपुर थाना क्षेत्र के छोटा उरला में कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान हाथों में चाकू लेकर डांस करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था।
Read More : Raipur News: लिफ्ट संचालन में अब नहीं चलेगी लापरवाही , संस्थानों में तकनीकी टीम अनिवार्य, नई गाइडलाइन जारी DON Culcher
एक अन्य वायरल वीडियो टिकरापारा इलाके के नंदी चौक का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक कार की छत पर खड़े होकर तलवार लहराता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियो को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद रायपुर पुलिस अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जा रही है और नियमों के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और कानून हाथ में न लेने की अपील की गई है।
Read More : Raipur News: पुलिस की राडार में आया अफीम -डोडा से भरा संदिग्ध ट्रक, पंजाब से रायपुर तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, जानें कैसे हुआ खुलासा DON Culcher
विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर अपराध और हथियारों को ‘स्टाइल’ के रूप में दिखाने का ट्रेंड युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में परिवार, स्कूल और समाज सभी को मिलकर बच्चों और युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है।



