[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में खंडहर मकान में मिली अधेड़ की लाश, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां MG रोड स्थित एक खंडहर मकान में एक अधेड़ व्यक्ति का शव  मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चुनाभट्ठी निवासी नरेश पडियार के रूप में की गई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता बताया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, नरेश पडियार दादाबाड़ी इलाके की एक दुकान में काम करता था और रोजाना दोपहर के समय इसी खंडहर मकान में आराम करने जाया करता था। लेकिन बीते तीन दिनों से उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आज स्थानीय लोगों की नजर खंडहर मकान में पड़े शव पर पड़ी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

Raipur Crime News: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक या लू लगना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close