[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद अब यहां बड़ा धमाका, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

विरुदुनगरTamil Nadu Factory Blastतमिलनाडु से एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां विरुधुनगर जिला स्थित कत्तनारपट्टी इलाके में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री (Tamil Nadu Firecracker Factory Blast)में दो बड़े धमाके हुए, जिससे पूरा क्षेत्र दहल उठा। जिससे की इस हादसे में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए।

Read More: Koriya Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार, 2 की मौत, 4 घायल 

स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अनुसार, इस भीषण विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रहे कम से कम 23 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और राहत बचाव दल ने रेस्क्यू कर घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि 23 में से 19 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। 6 घायल आईसीयू में भर्ती हैं।

Virudhunagar Tamil Nadu Firecracker Factory Blast

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार के दिन भी बंद के बावजूद फैक्ट्री में काम हो रहा था। धमाका इतना जोरदार था कि, फैक्ट्री की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

Read More: BREAKING NEWS : सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जग्गी हत्याकांड में आज अमित जोगी की किस्मत का फैसला

Tamil Nadu Factory Blast: प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या विस्फोटक सामग्री के गलत प्रबंधन के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य में इसी सप्ताह विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शोक जताते हुए अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close