CG Viral Video: स्कूल में जाम छलकाते नजर आए गुरु जी, टेबल के नीचे छिपाकर रखी थी महुआ शराब और चखना, देखें वीडियो
गरियाबंद। CG Viral Video: गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक शाला भाटापानी से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब के नशे में रहने और टेबल के नीचे महुआ शराब छिपाकर रखने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद बच्चों के पालकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला भाटापानी में पदस्थ शिक्षक सतीश कुमार दूबे कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल में ही महुआ शराब छिपाकर रखी थी। स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटना सामने आने से शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल
मामले में स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत सामने आई है। आरोप है कि बच्चों को मिलने वाला भोजन स्तरहीन था। ऐसे में एक तरफ शिक्षक के कथित शराब सेवन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों के भोजन की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है।
पालकों में भारी नाराजगी
घटना की जानकारी सामने आने के बाद बच्चों के पालकों में काफी आक्रोश है। पालकों का कहना है कि स्कूल बच्चों के भविष्य को संवारने का स्थान है, ऐसे में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल आने और परिसर में शराब रखने जैसी घटना बेहद गंभीर है।
CG NEWS: दिल्ली दौरे के बाद आज रायपुर लौटेंगे CM विष्णुदेव साय, दोपहर 2 बजे पहुंचेगे राजधानी
CG Viral Video: पालकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, मामले ने स्कूल की व्यवस्था, शिक्षक की जिम्मेदारी और बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।




