[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Guna News: रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा,तेल लूटने की मची होड़, बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग, देखें वीडियो

गुना। Guna News:  मध्य प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में शनिवार को टैंकर पलटने के बाद ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने लोगों की जागरूकता पर सवाल खड़े कर दिए। टोड़ी रोड पर पेंची के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर में रिफाइंड ऑयल जैसा दिखाई देने वाला एक पदार्थ भरा था। हादसे के बाद टैंकर से पदार्थ सड़क पर फैलने लगा। इसकी सूचना आसपास के गांवों तक पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोग घरों से बाल्टी, डिब्बे, कैन, टिफिन और अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए और सड़क पर बह रहे पदार्थ को भरने लगे।

Free LPG Cylinder: गरीब परिवारों को साल में मिलेंगे 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिलाओं को फ्री बस सेवा, इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान

तेल भरने के लिए मची होड़

मौके पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। कोई सिर पर कैन रखकर ले जाता दिखाई दिया तो कोई बाइक पर डिब्बे बांधकर वहां पहुंचा। पदार्थ को अपने साथ ले जाने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की और होड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग टैंकर से बह रहे पदार्थ को बर्तनों में भरते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर बीनागंज पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया और स्थिति को संभाला।

ग्रामीणों को लगा खाद्य तेल

घटना के बाद कई ग्रामीण इस पदार्थ को खाद्य तेल समझकर अपने घर ले गए। लेकिन बाद में प्रशासन की ओर से जारी सूचना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। चाचौड़ा के अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार मयंक खेमरिया ने जनहित में चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया कि टैंकर से निकले पदार्थ का इस्तेमाल खाने-पीने या किसी भी खाद्य पदार्थ को तैयार करने में बिल्कुल न किया जाए। प्रशासन के मुताबिक, यह पदार्थ खाद्य तेल नहीं है और इसमें रासायनिक तत्व मौजूद होने की आशंका है। ऐसे में इसे भोजन में इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

सेवन से हो सकता है स्वास्थ्य को नुकसान

प्रशासन ने लोगों को चेताते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने गलती से इस पदार्थ का सेवन कर लिया है और तबीयत खराब होती है, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाया जाए। अधिकारियों ने लोगों से इस पदार्थ को खाद्य सामग्री से दूर रखने और इसका इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

गांव-गांव मुनादी के निर्देश

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आसपास की ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों को गांव-गांव मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी चेतावनी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है। जिन परिवारों के घरों तक यह पदार्थ पहुंचा है, वहां लोगों को विशेष रूप से समझाने और इसके सेवन से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

PM Awas Yojana: पीएम आवास के आंकड़ों पर घमासान, विजय शर्मा का दावा- 11 लाख से ज्यादा मकान पूरे, तो भूपेश बघेल ने दी चुनौती

बड़ी जनहानि रोकना प्रशासन की प्राथमिकता

Guna News: तहसीलदार मयंक खेमरिया और थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया कि सूचना जारी करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित खतरे से बचाना है। अधिकारियों ने अपील की है कि लोग टैंकर से मिले पदार्थ को किसी भी हालत में खाद्य तेल समझकर इस्तेमाल न करें। फिलहाल पुलिस टैंकर पलटने के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, सड़क पर बह रहे पदार्थ को बर्तनों में भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close