Breaking news
Advertisement
देशहादसा

BIG ACCIDENT : कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान। जालोर जिले के आहोर उपखंड में मंगलवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार, आहोर से तखतगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे 325 पर एक कार तखतगढ़ से चरली आहोर आ रही थी। इस दौरान आहोर के सेदरिया प्याऊ के पास ग्रेनाइट ब्लॉक से भरा एक ट्रक खड़ा था। कार की स्पीड अधिक थी। इस कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। जिससे कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में रामलाल पुत्र जेठाराम प्रजापत, मानाराम पुत्र शांतिलाल हीरागर, छगनलाल पुत्र जगदीश प्रजापत, कमलेश पुत्र चंपालाल प्रजापत, दिनेश पुत्र परशुराम प्रजापत की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी के बाद एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और जिला कलेक्टर निशांत जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीएम-सीएम ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के जालोर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें। सीएम गहलोत ने भी हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close