Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 4 महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं

बलरामपुर-रामानुजगंज। रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। मामला वाड्रफनगर विकासखंड का है।

जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम हरिगवां की रहने वाली 5 महिलाएं और एक युवती गुरुवार की दोपहर 3-3 के ग्रुप में अलग-अलग जगह महुआ बीन रही थीं। एक ग्रुप में 2 महिलाएं बबली और पानकुंवर व 18 वर्षीय अनीता गुप्ता जबकि दूसरे ग्रुप में सुरभि, निर्मला व केशकुमारी थीं। दोपहर के बाद अचानक यहां मौसम बदल गया और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने सभी पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में सभी आ गईं। जब बारिश बंद होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो 6 महिलाएं जमीन पर बेहोश पड़ी हुई थी।

परिजन 108 एंबुलेंस की सहायता से महिलाओं को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 2 महिलाओं अनीता गुप्ता और केशकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरभि, निर्मला, पानकुंवर और बबली का इलाज जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शवों को अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close