[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

कमजोर हो रहा ठंड का असर, लोगों को सताने लगी गर्मी, मौसम विभाग ने दिए आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत

रायपुर। CG Weather Update:  प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। ठंड का असर कम होने लगा है। रात के मुकाबले दिन का तापमान दोगुना होने से लोगों को गर्मी सताने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंड बरकरार है, लेकिन दिन में तेज धूप से तपिश बढ़ रही है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से लोगों को मौसम के बदलाव का साफ अहसास हो रहा है। दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 32 डिग्री के पार हो चुका है। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि, गर्मी ने दस्तक दे दी है।

CG Weather Update:  वहीं रात की तुलना में दिन का पारा लगभग दोगुना हो गया, जिससे दोपहर में गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। ठंड का असर अब कमजोर हो रहा है। जिस वजह से अब लोग पंखे और कुलर इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं मौसम विभाग का संकेत है कि, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close