[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba Crime News: अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोना के शक में नाबालिग ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

कोरबा। Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने सामने आई है। जहां जादू-टोना के शक में एक नाबालिग ने सो रही बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया।

ifs

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान नाबालिग आरोपी वहां पहुंचा और धारदार हथियार से महिला के सिर और कंधे पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसे बुजुर्ग महिला पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

Traffic Challan New Rule: ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

Korba Crime News: फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close