Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

CG BOARD 12th RESULT : रायगढ़ की कुंती साव बनी 12वीं की टॉपर, 98.20% अंक हासिल कर मिला प्रथम स्थान

रायगढ़। आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर की छात्रा सुश्री कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। 12 वीं की प्रावीण्य सूची में रायगढ़ जिले के 4 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी। मेरिट लिस्ट में अभिनव वी एम एच एस स्कूल पुसौर के शिवम साव ने 5 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 95.40 % अंक मिले हैं। इसी तरह प्रावीण्य सूची में आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर के छात्र एकांत प्रधान को 95 % अंक के साथ 6वां और नीति पांडेय को 94.60% अंक के साथ 8 वां स्थान मिला है। आज 14 मई 2022 को दोपहर 12 बजे मंत्री, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर देखा जा सकता है।
READ MORE: BIG NEWS : शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, रितेश ने रिजल्ट देख मनाई ख़ुशी लेकिन टॉपर कोई और निकला…

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने टॉपर्स को प्रेषित किया शुभकामना संदेश
12वीं की स्टेट टॉपर कुंती साहू, दसवीं की स्टेट टॉपर सुमन पटेल और आत्मानंद स्कूल की स्टेट टॉपर मुस्कान अग्रवाल तीनों को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

कलेक्टर ने बच्चों को दी बधाई
कलेक्टर भीम सिंह ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close