सर्दियों में पिएं प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ये हेल्दी सूप, नहीं होंगे बीमार, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Winter Soup: सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। जो अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंध परेशानियां भी साथ लाता है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की वजह से लोगों में जुकाम और खांसी की समस्या ज्यादा हो रही है, खासतौर पर बच्चों को वायरल फीवर और खांसी जल्दी अपनी चपेट में लेती है। सर्दियों में सबसे ज्यादा तलाश उसी चीज़ की होती है जो शरीर को भीतर से गर्माहट दे और स्वाद में भी मजेदार हो।
बता दें कि, ठंड के मौसम में सूप सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह हल्का होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है और ठंड के मौसम में तुरंत ऊर्जा देने का काम कर सकता है। इसे बनाना बेहद आसान होता है और इसमें अपने पंसद की चीजें भी डाल सकती हैं। सूप भी कई तरह के होते हैं जैसे की टमाटर सूप, वेजिटेबल सूप, चिकन सूप, पालक सूप और मशरूम सूप जैसे विकल्प न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
दाल और पालक का सूप
दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन-ए, सी और के जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। सर्दियों में इनके सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती और ठंड लगने का खतरा कम हो जाता है।
गाजर और चुकुंदर का सूप
गाजर और चुकंदर दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद है। वहीं आयरन और फोलेट से भरपूर चुकंदर खून बढ़ाने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. इस सूप को पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और फ्लू या सर्दी-खांसी का खतरा कम होता है।




