Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

Sex Racket: Oyo होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 12 लड़के और 8 लड़कियां

हाथरस। Sex Racket: उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जहां एक साथ करीब 8 लड़कियां ओयो पहुंची। जहां उनका पहले से ही 12 लड़के इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दरअसल, यह पूरा मामला हाथरस गेट कोतवाली इलाके के दयानंतपुर का है। जहां बीते कई दिनों से OYO पैराडाइज होटल में गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थी। लोगों ने बताया कि, यहां संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं। जिसके बाद पुलिस ने आज अचानक होटल पर धावा बोल दिया। जब पुलिस ने कमरों के दरवाजे खुलवाए तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरों में 12 लड़के और 8 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

Sex Racket: बता दें कि, पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया। वहीं होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सभी लड़के और लड़कियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना हाथरस गेट के अंतर्गत हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित हो रही है। इस सूचना पर महिला फोर्स के साथ हम यहां पर आए है। कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष पकड़े गए है। नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

https://x.com/SachinGuptaUP/status/1962883145336012909

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close