
नई दिल्ली : दिल्ली के में आज दोपहर में बवाना के एक थिनर फैक्ट्री को भीषण आग ने लपेट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 17 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत जारी है। घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है, पुलिस की टीमें मौजूद हैं और भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Advertisement




