राजधानी में सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान, मंत्री टंकराम वर्मा समेत कई कार्यकर्ता हुए शामिल
रायपुर। Raipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत देशभर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें से एक कार्यक्रम राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे क्रमांक 07 मिलन चौंक खेल मैदान में दलदलसिवनी के पास साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।
Raipur News: वहीं इस अवसर पर मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, खेमकुमार सेन जी एम. आई. सी. सदस्य पार्षद, मोहन साहू जी पार्षद, चिंताराम वर्मा, नंदकुमार निषाद, पूर्व पार्षद सुशीला धीवर,मनिष कुमार नागोडे, श्रद्धा शुक्ला, संजय पटेल, खेमलाल कोसले, सोहन जंघेल, अजय राजन, दीपक वर्मा जोन कमिश्रनर शरद ध्रुव, मोवा थाना टीआई स्वाराज त्रिपाठी, सूरज साहू, शत्रुघ्न वर्मा, केवल सोनवानी, मोहन रंगेल, लोमेश साहू ओमप्रकाश साहू (गब्बर) शेखर पटेल चरणू प्रसाद सोनवानी मनिष जाल, शंभु रजक नोहर पटेल, समेत भाजपा कार्यकर्त्ता वार्डवासी उपस्थित रहे।







