Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में प्रदर्शन कर रहे परिजनों पर पुलिस की बर्बरता…जानिए पूरा मामला

रायपुर। राजधानी में स्कूली बच्चों के पालकों के साथ पुलिस की बर्बरता सामने आई है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पालकों को राजधानी पुलिस ने डंडे के जोर पर जबरदस्ती गिरफ्तार किया है। हद तो यह हो गई कि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया है, बल्कि उन्हें घसीटने का प्रयास किया गया और पुलिस वाहनों में जबरदस्ती ठूंसा गया।

लाॅक डाउन की वजह से बीता पूरा साल शैक्षणिक गतिविधियों में शून्य रहा, इसके बावजूद आॅनलाइन क्लासेस के नाम पर निजी स्कूल प्रबंधन पालकों से पूरी फीस वसूलने की जुगत में लगा हुआ है। जिन पालकों ने विरोध जताया, उनके बच्चों को परीक्षा में फेल किए जाने और उनका पूरा साल बर्बाद किए जाने की धमकी दी जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close