बेकाबू ट्रक का कहर, मोटर साइकिल को ठोकर मारते हुए अर्टिका कार से टकराई, 2 की मौत 4 घायल
बालोद। Balod Accident: बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटर साइकिल को ठोकर मारते हुए अर्टिका कार टकरा गई। जिससे की इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के कंगलामांझी कॉलेज के पास की घटना है। यहां मोटर साइकिल को ठोकर मारते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक से अर्टिका कार टकरा गई थी। वहीं इस हादसे में घायलों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें राजनांदगांव और शहीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Balod Accident: वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस जांच में जुट गई। दोनों मृतकों की पहचान आकाश बोरकर और यश करण नायक के रूप में हुई है, जो दल्लीराजहरा से डौंडी आ रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।




