Jaggi Murder Case Update: एक्स सीएम के बेटे को जाना होगा जेल! नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत
रायपुर। Jaggi Murder Case Update: बहुर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड मामले में पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को आज सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उन्हें इस मामले में राहत नहीं मिली और मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।
Read More: Raipur Crime: प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली प्रेमिका की लाश, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप, इलाके में फैली सनसनी
बता दें कि, अमित जोगी ने दो अलग-अलग आदेशों को चुनौती दी है। पहला, जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को अपील करने की अनुमति दी गई थी, और दूसरा, हाईकोर्ट का वह फैसला, जिसमें उन्हें हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट इन दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई करेगा, जिससे इस केस में आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है।
Read More: Breaking News: जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया एयरक्राफ्ट, पायलट और को पायलट के मौत की आशंका
Jaggi Murder Case Update: गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल को फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को भारतीय दंड संहिता धारा 302 और भारतीय दंड संहिता धारा 120-बी के तहत दोषी माना था। कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा देते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश भी दिया था।इस फैसले के खिलाफ जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां अब दोनों याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई की जाएगी। मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी देखें




