
बिलासपुर। बीती शाम एक राहगीर से नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ितो से मिली सूचना के आधार पर तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया।
मामला तिलैहापारा धनरास क्षेत्र का है। मिली जानाकारी के मुताबिक, प्रार्थी प्रकाशमणि मानिकपुरी निवासी तिलैहापारा धनरास कोटा थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार की शाम 7 बजे अपने दोस्त छत्रपाल मार्को के साथ अपने मोटरसाइकिल से तिलैहापारा मरघट के पास पहुंचे थे। उसी दौरान मोटरसाइकिल से दो व्यक्तियों ने पेट्रोल मांगने के लिए गाड़ी रोकवाई रोकने पर नकली पिस्टल निकाल कर, कनपटी में अड़ाकर 2 मोबाइल समेत 27000 नगदी लूट कर भाग गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी के नाम दीप कुमार साहू उर्फ़ टेटका साहू निवासी करगी कला कोटा बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्त में लिए ने बदमाशों से 1 मोटरसाइकिल, 1 नकली पिस्टल, और लूट के दो मोबाइल समेत 27 हजार नगदी जब्त किया है।




