[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: नकली सोना बेचकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 राज्यों समेत कई प्रदेशों में फैला था नेटवर्क

रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर पुलिस ने नकली सोना बेचकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है। मामले का खुलासा करते हुए रायपुर क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को नकली सोना असली बताकर ठग रहा था।

Kiran Singh Deo Road Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की कार का एक्सीडेंट, घायल हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के मुताबिक रायपुर के तेलीबांधा, डीडी नगर और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की जांच के दौरान गिरोह का खुलासा हुआ। तीनों मामलों में आरोपियों ने लोगों को झांसा देकर करीब 22.50 लाख रुपये की ठगी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख रुपये नकद और करीब 3 लाख रुपये मूल्य की चांदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से लोगों को कम कीमत में सोना बेचने का लालच देता था। विश्वास जीतने के बाद नकली सोना देकर बड़ी रकम लेकर फरार हो जाता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और बिहार सहित कई राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य राज्यों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। रायपुर पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं तथा ठगी की कुल राशि कितनी है।

Sawan 2026: कल से शुरू होगा भोलेनाथ की आराधना का महापर्व सावन का महीना, जानिए पूजा के नियम और चारों सावन सोमवार की सही तारीख

Raipur News: क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने लोगों से अपील की है कि सोना या अन्य कीमती धातु खरीदते समय केवल अधिकृत और विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खरीदारी करें। यदि कोई व्यक्ति बाजार मूल्य से बेहद कम कीमत पर सोना बेचने का दावा करता है, तो सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close