[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kanker News: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नदी के रास्ते हो रही थी सागौन की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। Kanker News: कांकेर जिले के गोड़ाहुर क्षेत्र से वन तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वन तस्करों ने वन विभाग की निगरानी से बचने के लिए अचिंनपुर स्थित कोटरी नदी के पानी के रास्ते सागौन की लकड़ी पार कराने की कोशिश की। हालांकि वन विभाग की टीम की सतर्कता के चलते तस्करों की यह तरकीब काम नहीं आई और नदी किनारे ही तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।

Chamoli Tunnel Landslide: बड़ा हादसा..निर्माणाधीन सुरंग में मलबा धसने से 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

नदी के पानी से लकड़ी पार कराने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, वन तस्करों ने जंगल से काटी गई सागौन की लकड़ियों को सामान्य रास्ते से ले जाने के बजाय नदी के जरिए दूसरे स्थान तक पहुंचाने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि यह तरीका फिल्म ‘पुष्पा’ में दिखाए गए तस्करी के अंदाज से मिलता-जुलता था। वन परिक्षेत्र पूर्व बांदे की टीम को तस्करी की गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद वन अमले ने नदी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। जैसे ही लकड़ी का जत्था नदी किनारे पहुंचा, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।

तीन आरोपियों को मौके से दबोचा

वन विभाग की कार्रवाई में विकास हालदार, सुब्रत विश्वास और विश्वजीत मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की गई है। वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 1.700 घन मीटर सागौन लकड़ी जब्त की गई। इसमें 25 नग चिरान और 13 नग चौखट-पल्ला शामिल हैं। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।

तस्करों में मचा हड़कंप

वन विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। टीम ने तस्करों की नई तरकीब को समय रहते पकड़ लिया और लकड़ी को जब्त कर लिया। वन विभाग अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटा है कि सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस तस्करी में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Independence Day 2026: राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित, सीएम साय राष्ट्रपति पदक प्रदान कर करेंगे अलंकृत

वन विभाग की सतर्कता से पकड़ा गया खेल

Kanker News: इस कार्रवाई से साफ है कि तस्कर वन विभाग की निगरानी से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन वन अमले की सतर्कता और रणनीति के कारण इस बार तस्करों की योजना नाकाम हो गई। फिलहाल जब्त लकड़ी को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close