कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होगे आमने सामने
The national presidents of Congress and BJP will come forward

रिपोर्टर रायपुर:- सुधीर वर्मा
छत्तीसगढ़ की सियासत में 7 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। देश के दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक ही दिन प्रदेश में मौजूद रहेंगे..

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर में ‘किसान, जवान और संविधान जनसभा’ को संबोधित करेंगे। इस सभा के माध्यम से कांग्रेस केंद्र की नीतियों पर हमला बोलेंगे और आगामी चुनावों के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस के संघटन के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी उसी दिन छत्तीसगढ़ में होंगे। नड्डा मेनपार्ट में पार्टी के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की क्लास लगाएंगे। वे पार्टी के जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक मजबूती, नीति-निर्देश और चुनावी रणनीतियों साथ ही गुड गवर्नेंस के लिए प्रशिक्षण देंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की एक ही दिन मौजूदगी राज्य में सियासी तापमान को और बढ़ाएगी। इससे यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश की राजनीति का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।




