Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

मिलटे रिज्यूविनेशन प्रोजेक्ट की राशि में भ्रष्टाचार, किसान मोर्चा ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में सरगुजा के अनुसूचित क्षेत्र में नरवा घुरवा बाड़ी हेतु अनुसूचित क्षेत्रों में जनजाति कृषि प्रणालियों के उत्थान हेतु मिलटे रिज्यूविनेशन प्रोजेक्ट में भारत सरकार द्वारा दिए गए शासकीय राशि का छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा सरगुजा जिले में 1 करोड़ 26 लाख रुपए का बंदरबांट व गबन किए जाने के सम्बंध में दोषियों के ऊपर कार्यवाही व राशि वसूली हेतु सरगुजा कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम,140 पन्नो का प्रमाणित दस्तावेज के साथ ज्ञापन सौंपा हैं।

ज्ञापन उन्होंने यह भी कहा है कि वर्ष 2019-20 में भारत सरकार के द्वारा पुरे छत्तीसगढ़ सहित सरगुजा जिले को एक करोड़ 26 लाख रुपए आवंटित किया गया था. जिसमें सभी ब्लॉकों को 18 अट्ठारह लाख रुपए दिए गए थे जो कि क्षेत्र के किसानों को उचित लाभ योजना अनुसार दे सकें लेकिन सरगुजा जिले में केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए पूरे राशि का बंदरबांट कर दिया गया और धरातल में कोई भी काम नहीं हो पाया है.

ऐसे में स्पष्ट होता है कि जनपद पंचायतों में किस प्रकार से भ्रष्टाचार किया जा रहा है ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विद्यानंद मिश्रा , भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निश्चल प्रताप सिंह,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी,धर्मेन्द्र जायसवाल, संतोष मिश्रा, संजय त्रिपाठी, छोटेलाल माथुर, दिवश दुबे, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद व भूपेंद्र सिंह ,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अभिमन्यु श्रीवास्तव व संजू कश्यप ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री रोहित कुशवाहा ,नंदकिशोर ताम्रकार व भाजपा किसान मोर्चा के अन्य भी कार्यकता शामिल रहे।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close