
रायपुर। काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को रायपुर के SDM ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, एसडीएम को लगातार ये शिकायतें मिल रही थी कि पटवारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियां हो रही थी। उन्हें पटवारी से अपना काम कराने के लिए बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे थे।
मामला रायपुर जिले तहसील मंदिर हसौद का है। एसडीएम ने प.ह. नं. 18, 19, 20, 21, 25, 26, 27 एवं 28 के पटवारी पद्मावती साहू, भुनेश्वर वर्मा, गज्जूलाल साहू, दिनेश कुमार शर्मा, वीणा वर्मा, चैतन्य सिंह ठाकुर, जगन्नाथ कुर्रे और संदीप चंद्राकर को नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने सभी पटवारियों से 3 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

Advertisement




