Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बालोद

सातवीं कक्षा की छात्रा नरगिस ने दसवीं की दी परीक्षा, फिर लिया हैलीकाप्टर जॉय राइड, कहा- पापा का सपना पूरा करना है

बालोद जिले के ग्राम घुमका की रहने वाली नरगिस खान स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा है। नरगिस सातवीं कक्षा की छात्रा है लेकिन इस साल उसने दसवीं की भी परीक्षा दिलाई और 90.50 प्रतिशत अंक हासिल किया। जिसके कारण नरगिस को विशेष रूप से हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया है।

नरगिस ने बताया कि मैंने कक्षा सातवीं और दसवीं, दोनों परीक्षाएं दिलाई हैं। दसवीं कक्षा में 90.50 प्रतिशत और कक्षा सातवीं में 99.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। नरगिस ने बताया कि बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के प्रति अधिक है, इसलिए वह लगातार पढ़ते रहना चाहती है।

नरगिस यूपीएससी टॉपर बनना चाहती है, उसने बताया कि उसके पिता का सपना था कि मैं यूपीएससी टॉप करूँ, इसलिए मैं लगातार पढ़ाई कर रही हूं। नरगिस ने बताया कि बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया जाता है, तब हमारा परिवार यहां आया। मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे जैसे बच्चे कभी नहीं सोच सकते कि हम हेलीकॉप्टर में बैठ पाएंगे मगर मुख्यमंत्री ने हमें यह मौका दिया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close