Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के गद्दा फैक्ट्री में लगी आग, जलकर खाक हुए कच्चा माल और मशीनें, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

रायपुर। Fire In The Mattress Industry: राजधानी के सिलतरा फेस-2 स्थित अरविंद गद्दा इंडस्ट्रीज में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया। गद्दे और फोम बनाने का काम होने के कारण अंदर रखा कच्चा माल तेजी से आग की चपेट में आ गया, जिससे लपटें और ज्यादा भड़क उठीं। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 5 गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। फोम और गद्दे में लगी आग को काबू करने में दमकल टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त पानी की सप्लाई और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा भी बनाया गया, ताकि आग दूसरे कारखानों या गोदामों तक न फैल सके। फायर ब्रिगेड की लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली। हालांकि, फैक्ट्री के अंदर रखा कच्चा सामान, मशीनें और तैयार माल पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

Fire In The Mattress Industry: बता दें कि, शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। वहीं राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। यह पूरा मामला सिलतरा चौकी क्षेत्र का है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close