छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG News: तीनों नए मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित, जल्द ही संभालेंगे विभाग का कार्यभार
रायपुर। CG News: बुधवार 20 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं इन तीन नए मंत्रियों के लिए मंत्रालय में कक्ष आबंटन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
CG News: दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें मंत्री गजेंद्र यादव को मंत्रालय के तीसरी मंजिल में कक्ष मिला तो वहीं गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रालय के पहली मंजिल में कक्ष मिला है। जबकि, मंत्री राजेश अग्रवाल को मंत्रालय के चौथी मंजिल में कक्ष दिया गया है। वहींं मिली जानकारी के अनुसार, तीनों मंत्री 1 से 2 दिनों में विभाग का कार्यभार संभालेंगे।
Advertisement




