[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket Busted: बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… ऐप के जरिए ऑनलाइन होती थी लड़कियों की बुकिंग, विदेशी समेत 5 महिलाओं का रेस्क्यू, 1 गिरफ्तार

नागपुर। Sex Racket Busted:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। अंबाझरी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं सहित कुल पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

Raipur News: रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की नई पहल, जाम में फंसे तो करें कॉल, मिलेगी तत्काल मदद

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन माणिकराव महाजन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘लॉग इन पर्सनल मीटिंग’ (Login Personal Meeting) ऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं की उपलब्धता कराता था। आरोपियों द्वारा महिलाओं को कम समय में अधिक कमाई का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला जाता था।

डिकॉय ऑपरेशन के बाद हुई कार्रवाई

सामाजिक सुरक्षा विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से डिकॉय ग्राहक तैयार किया। इसके बाद पंचों की मौजूदगी में गोकुलपेठ स्थित होटल पेटल इन के सामने छापेमार कार्रवाई की गई, जहां से पांच महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 5.18 लाख रुपये का सामान जब्त किया। इसमें लगभग 5 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार, 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

JNM Medical College: रायपुर JNM मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात, MBBS की 20 नई सीटें बढ़ीं, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया सीएम का आभार

तीन आरोपी अब भी फरार

Sex Racket Busted: पुलिस ने बताया कि इस मामले में समीर उर्फ मनीष उर्फ गगन ठाकुर, राहुल और पूजा नामक महिला की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। अंबाझरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(2)(3) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close