Breaking news
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निकाय उपचुनाव के लिए आज हो रही वोटिंग, 8 पार्षद पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग नगर पालिकाओं में पार्षदों के आठ पदों के लिए आज उपचुनाव कराया जा रहा है। नगर पालिकाओं के लिए सुबह 8 से 5 और पंचायतों में सुबह 7 से 3 बजे तक होगा मतदान हो शुरू हो गया है। नौ निकायों के आठ पार्षद चुनाव के लिए 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 198 पद के लिए 537 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की गई है।

प्रदेश के आठ ज़िलों के नौ निकायों के नौ वार्ड में पार्षद का चुनाव किया जाना है। इसमें नगरपालिका परिषद चांपा जिला-जांजगीर-चांपा, नगर पंचायत खोंगापानी जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नगर पंचायत खरोरा जिला-रायपुर, नगर पंचायत तुमगांव जिला-महासमुंद, नगर पालिक निगम दुर्ग और नगरपालिका परिषद अहिवारा जिला-दुर्ग, नगरपालिका परिषद बेमेतरा, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी व नगरपालिका परिषद कोंडागांव शामिल हैं।

नगरीय निकायों में मतगणना और परिणामों की घोषणा 30 जून को सुबह 9 बजे होगी। पंचायतों में मतदान खत्म होने के बाद काउंटिंग बूथों पर होगी। 28 जून को जरूरी होने पर तहसील और ब्लाकों में मतगणना दोपहर 3 बजे से होगी। पंचायतों का सारणीकरण और निर्वाचन की घोषणा 30 जून को सुबह 9 बजे होगी। ब्लाकों में पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के परिणाम घोषित होंगे। जिला मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close