[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Blue Water Accident: ब्लू वाटर में डूबे आदिल की तलाश फिर शुरू, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

रायपुर। Raipur Blue Water Accident: नया रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का अब तक पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश के लिए एक बार फिर SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद है और गोताखोर पानी के भीतर उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं।

CG NEWS: भाजपा सहयोग केंद्र का आज तीसरा दिन,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सुनेंगे जनता की समस्याएं

36 घंटे से ज्यादा समय से जारी तलाश

बताया जा रहा है कि आदिल बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ ब्लू वाटर पहुंचा था। इसी दौरान तैरने को लेकर लगी शर्त के बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद आदिल का कोई सुराग नहीं मिला है।

पानी के अंदर गोताखोर चला रहे सर्च ऑपरेशन

रेस्क्यू टीम खदान के गहरे हिस्सों में जाकर तलाशी अभियान चला रही है। गोताखोर पानी के अंदर संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रहे हैं। अब SDRF के साथ NDRF की टीम भी अभियान में जुट गई है।

BREAKING NEWS: CM साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन,वर्ल्ड फोरम कार्यक्रम में होंगे शामिल

परिजनों में बढ़ी चिंता, व्यवस्थाओं पर नाराजगी

Raipur Blue Water Accident: लंबे समय से बेटे का पता नहीं चलने के कारण आदिल के परिजन बेहद परेशान हैं। परिजनों ने प्रशासन की रेस्क्यू व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हादसे के बाद से लगातार तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। फिलहाल रेस्क्यू टीम की नजर इस बात पर है कि आदिल को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके। ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रहे हादसों के बीच सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close