[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CJP Calls Off Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे

नई दिल्ली। CJP Calls Off Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। संगठन ने कहा कि सरकार की ओर से मिले आश्वासन और हालिया घटनाक्रम के बाद फिलहाल आंदोलन को समाप्त किया जा रहा है।

Deepak Baij On BJP: ‘प्रधानमंत्री को देना चाहिए पद से इस्तीफा’, NEET पेपर लीक पर दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा-‘जनता का विश्वास खो चुकी है मोदी सरकार’

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार के साथ हुई बैठक में आंदोलन से जुड़ी कई प्रमुख मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुआवजे और कानूनी कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सहमति बनने के साथ-साथ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद संगठन ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया है।

रांका ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाना था। अब प्रमुख मांग पूरी होने के बाद संगठन ने फिलहाल धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किए गए वादों पर अमल नहीं हुआ, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।

Abhijeet Dipke Video: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’ ,धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का बयान

CJP Calls Off Protest: गौरतलब है कि NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। विभिन्न संगठनों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई थी। इसी क्रम में कॉकरोज जनता पार्टी भी लगातार आंदोलन कर रही थी। फिलहाल आंदोलन समाप्त होने के साथ इस मुद्दे पर सियासी हलचल बनी हुई है और अब सभी की नजर सरकार की आगामी कार्रवाई और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर टिकी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close