[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Muharram Traffic Advisory: मोहर्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राजधानी में निकलेगा ताजिया और मातमी जुलूस

रायपुर। Muharram Traffic Advisory: हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन और यातायात पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

Blinkit Warehouse Sealed: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर ब्लिंकिट परिसर सील

दोपहर से रात तक निकलेगा जुलूस

प्रशासन के अनुसार ताजिया जुलूस दोपहर करीब 2 बजे शुरू होगा और रात लगभग 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पहुंचकर संपन्न होगा। राजातालाब, मोमिनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर, संजय नगर टिकरापारा सहित कई इलाकों से ताजिए निकाले जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।

मोमिनपारा से निकलेगा मुख्य मातमी जुलूस

हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के अनुसार शाम करीब 4 बजे मोमिनपारा से मुख्य मातमी जुलूस रवाना होगा। जुलूस में आकर्षक ताजिए, अलम और मातमी दस्ते शामिल रहेंगे। निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए यह जुलूस आज़ाद चौक, आमापारा और जीई रोड होते हुए करबला तालाब पहुंचेगा।

हैदरी मस्जिद में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

यौमे आशूरा के अवसर पर सुबह 11 बजे हैदरी मस्जिद में विशेष नमाज़ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। नमाज़-ए-जुमा के बाद दोपहर 1:30 बजे मरसियाख्वानी का आयोजन होगा। इसके बाद आज़ाद चौक पर इमामे जुमा मौलाना अल्हाज असगर मेहदी श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

Big Breaking:शराबी दूल्हे को ठुकराने वाली बेटी बनी पुलिस की महिला काउंसलर,साहस को मिला सम्मान

करबला तालाब में होगी शामे गरीबां की मजलिस

जुलूस के करबला तालाब पहुंचने के बाद शामे गरीबां की मजलिस आयोजित की जाएगी। इस दौरान इलाहाबाद से आए मौलाना सैय्यद मोहम्मद अली गौहर विशेष खिताब करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

यातायात पुलिस ने जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। नूरानी चौक, पंडरी बस स्टैंड, मौदहापारा, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, मोमिनपारा, आज़ाद चौक, आमापारा और आरकेसी भवन के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। जुलूस की प्रगति के अनुसार इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन चरणबद्ध तरीके से रोका और मोड़ा जाएगा।

इन मार्गों का करें उपयोग

यातायात पुलिस ने बताया कि रायपुर शहर से दुर्ग-भिलाई की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं टाटीबंध की ओर से शहर आने वाले वाहनों को भी आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

सिटी बसों के रूट में भी बदलाव

मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए सिटी बसों का संचालन भी परिवर्तित मार्गों से किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले बसों के नए रूट की जानकारी प्राप्त कर लें।

CG Monsoon Satra: मानसून सत्र में सरकार से होंगे तीखे सवाल, 5 दिन के सत्र के लिए अब तक 1033 प्रश्न लगाए गए

लोगों से सहयोग की अपील

Muharram Traffic Advisory: यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जीई रोड के शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी तक के मुख्य मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। साथ ही जुलूस वाले क्षेत्रों में जाने से पहले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close