Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CM साय ने नारायणपाल में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 1.11 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

 

बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और जनकल्याण ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में वे बस्तर जिले के नारायणपाल पहुंचे, जहां उन्होंने देवगुड़ी परिसर में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बिजली, राशन वितरण, पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, शिक्षक व पटवारी उपस्थिति जैसे बुनियादी मुद्दों पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि विभिन्न योजनाओं से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। सरिता कश्यप ने महतारी वंदन योजना से घरेलू खर्च और बच्चों के इलाज में मदद मिलने की बात कही, जबकि ललिता बघेल ने बिहान योजना से मिले आर्थिक सहयोग से बेल मेटल का काम बेहतर ढंग से चलने की जानकारी दी। पद्मिनी ठाकुर ने ऑर्गेनिक खाद और कीटनाशक निर्माण से जुड़ाव साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन महिलाओं के नाम महतारी वंदन योजना में नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा। आवास प्लस सूची में शामिल परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और बताया कि राज्य सरकार तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार पर रोक लगा रही है।

 

उन्होंने पंजीयन की नई प्रक्रिया से रजिस्ट्री और नामांतरण को आसान बनाने की बात कही। साथ ही जानकारी दी कि 24 अप्रैल से 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू हो चुके हैं, और जल्द ही सभी पंचायतों में इनका विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने की 1.11 करोड़ रुपये की विकास कार्यों की घोषणा

  • नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन: ₹20 लाख
  • प्राथमिक शाला मंदिरपारा: ₹20 लाख
  • स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट: ₹15 लाख
  • व्यावसायिक परिसर: ₹20 लाख
  • सीसी रोड (गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक 600 मीटर): ₹15 लाख
  • पुलिया (2 नग, 2 मीटर स्पान): ₹12 लाख
  • सीसी सड़क (धरमु घर से नाव घाट तक): ₹9 लाख

इसके अलावा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की वन समितियों के 11 हितग्राहियों को वाहन वितरित किए गए। कोटमसर, तीरथगढ़ और कामानार वन क्षेत्रों के लाभार्थी इसमें शामिल थे।

 

मुख्यमंत्री ने 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट और किताबें देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव बसवराजू एस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close