Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एक्सप्रेसवे पर चलते हुए नाले में जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, एक हफ्ते में दूसरी घटना, चालक घायल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी के एक्सप्रेसवे से एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा एक्सीडेंट बताया जा रहा है, जिसने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में तेज रफ्तार स्कूटी सवार वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर चलते हुए अचानक संतुलन खो बैठा और स्कूटी सहित सीधे नाले में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक को चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क पर कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई हैं, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है। इसी अंधेरे में मोड़ पर वाहन चालक दिशा का अंदाज़ा नहीं लगा पाते और अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरते हैं।

Raipur News:  गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो चुका है। लगातार हो रहे हादसों को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया था और सुरक्षा इंतजामों की मांग उठाई थी। फिलहाल प्रशासन द्वारा अस्थायी तौर पर बांस-बल्ली लगाकर घेरा बनाया गया है, लेकिन सवाल यही है कि कब तक लोग जान जोखिम में डालते रहेंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close