BIG BREAKING:रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात,महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आज होगी जारी

प्रविंस मनहर/रायपुर- रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण करेंगे।महतारी वंदन योजना के तहत सितंबर महीने की किस्त इस बार अगस्त में ही जारी की जा रही है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की 67 लाख 28 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
आज होने वाले राशि अंतरण के तहत महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। रक्षाबंधन से पहले सरकार की ओर से इसे महिलाओं के लिए बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है। महतारी वंदन योजना के जरिए राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करती है। योजना के तहत अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं को 19 हजार 444 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है।




