[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…रेलवे ने एक बार फिर इतने ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में जाने से पहले चेक करें लिस्ट

बिलासपुर। CG Train Cancelled: बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग से जुड़े जरूरी कार्यों के चलते 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक ट्रेन सेवाओं पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवधि में करीब 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

Read More: तकिए से बांधा मुंह, फिर बोरे में भरकर झाडियों में फेंका, जिले में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने किया थाने का घेराव 

बता दें कि, बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। यह काम 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। इस वजह से बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड, कोरबा से रायपुर तक चलने वाली लोकल और मेमू पैसेंजर को 18 अप्रैल तक रद्द किया गया है।  इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस तरह कुल 14 ट्रेन प्रभावित रहेंगी।

इसके अलावा गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाएगा। इसके अलावा कई लोकल मेमो और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी अस्थायी रूप से बंद रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More: चैन स्नेचिंग करने वाली लेडी गैंग का पर्दाफाश, देशभर में घूम-घूमकर शातिर तरीके से देती थी वारदात को अंजाम, 8 गिरफ्तार 

CG Train Cancelled:  रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें। इस दौरान प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग जैसे तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे, जिसके चलते रेल संचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के समय, मार्ग और संचालन में बदलाव करना पड़ा है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close